वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में बनारस, चंदौली, जौनपुर के उद्यमियों के उठाए मुद्दों पर चर्चा हुई। कमिश्नर ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कारखानों को एनओसी जारी करने में लापरवाही पर क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह को फटकार लगाई। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए भविष्य में किसी शिकायत पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में पशु आहार निर्माता पर बिजली विभाग की ओर से वर्षों पूर्व बिजली चोरी के लगाए गए आरोप के संबंध में रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि विभाग की इस हरकत से उद्यमी पर मानसिक दबाव पड़ा। एसोसिएशन ने इस मामले को पिछली बैठकों में उठाया था जिसके बाद मंडलायु...