वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में शुक्रवार को आधुनिक फेको मशीन और ओटी लाइट का शुभारम्भ किया गया। डीआरएम आशीष जैन की उपस्थिति में नर्सिंग अधीक्षक नेली मिंज और मेरी राजन जार्ज ने फीता काटकर इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। कॉम्पैक्ट फेको मशीन से मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान सर्जन को बेहतर नियंत्रण, सटीकता और सुविधा मिलेगी। नई ओटी लाइट से ऑपरेशन के दौरान पर्याप्त एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि मंडल अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से रेलकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी और उन्हें उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की जरूरत भी कम होगी। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. आरज...