Varanasi News: एडिशनल पुलिस कमिश्नर से मिले अधिवक्ता
वाराणसी, अगस्त 22 -- Varanasi News: वाराणसी। चौक क्षेत्र में चंदन टीका लगाने से जुड़े मामले में युवक से कथित तौर पर माफी मंगवाने और उठक-बैठक करवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस के इस रवैये पर बनारस बार के अधिवक्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी से मुलाकात कर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ता सौरभ पांडेय, विवेक पांडेय, विकास सिंह, दिनेश दीक्षित आदि अधिवक्ता पुलिस अधिकारी से मिले। उन्हें पूरे मामले से अवगत कराते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक करवाना और इस तरह माफी मंगवाना उचित नहीं है। उन्होंने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.