वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी। पुलिस लाइन चौराहे के पास एसबीआई के एटीएम में युवक का कार्ड फंस गया। ठग ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड से 1 लाख 14 हजार 999 रुपये निकाल लिये। कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। पितरकुंडा के जीशान खान 7 अगस्त को रुपये निकालने गए थे। उनके पहुंचने से पहले एक व्यक्ति अंदर खड़ा था। वह एटीएम से बाहर निकला, जिसके बाद जीशान अंदर गए। जीशान ने एटीएम में कार्ड डालकर रुपये निकालने का प्रयास किया तो स्क्रीन पर कार्ड रीड नहीं होने का संदेश आया। दोबारा प्रयास करने पर कार्ड मशीन में फंस गया। उन्होंने एटीएम के बाहर दर्ज फोन नंबर पर संपर्क कर समस्या बताई। यह भी पढ़ें- Chapra News: एटीएम में कार्ड फंसा, खाते से 90,900 रुपये की निकासी उन्हें मुख्य शाखा जाकर शिकायत करने के लिए कहा गया। पीड़ित के अनुसार, मुख्य शाखा जाने के...