Varanasi News: एचटी लाइन पर गिरा शीशम का पेड़, बत्ती गुल
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: बड़ागांव, संवाद। हरहुआ आलू मिल के पास गुरुवार को एचटी (हाईटेंशन) लाइन पर शीशम का पेड़ अचानक गिर गया। इससे तार टूट गए। कोइराजपुर फीडर की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद करनी पड़ी। करीब चार घंटे बत्ती गुल होने से लोगों को परेशानी हुई। पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सूचना मिलते ही हरहुआ विद्युत उपकेंद्र के जेई दीपक प्रजापति अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाइन बंद कराकर गिरे पेड़ को हटवाया। क्षतिग्रस्त एचटी लाइन को दुरुस्त कराया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। राहुल और धर्मेंद्र पटेल समेत कई लोगों ने बताया कि चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई। उन्होंने पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.