वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो के मरीज का ऑर्थों में ऑपरेशन के बाद मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। करीब आठ महीने बाद मानवाधिकार आयोग (एचआरसी, ह्यूमन राइट कमीशन) ने बीएचयू की जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए उसे खारिज कर दिया है। साथ ही, बनारस के डीएम और सीएमओ के नेतृत्व में नये सिरे से जांच का आदेश दिया है। आदेश के क्रम में सीएमओ डॉ. एनपी सिंह सोमवार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और वहां के प्रोफेसर इंचार्ज से घटना की जानकारी ली, फाइल मांगी। करीब आधे घंटे तक जांच के बाद वह लौटे। बलिया की 71 वर्षीय राधिका रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर के उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हुई थीं। सात मार्च 2026 को उस ट्यूमर का ऑपरेशन होना था। उनको गलती से ...