Varanasi News: एचआईवी पीड़ित पति के खिलाफ केस
वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडुवाडीह थाने में सोमवार को एक महिला ने एचआईवी पीड़ित पति समेत ससुराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इससे आक्रोशित ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद से युवती अवसाद में आ गई। उसे संक्रमण का डर सता रहा है। पुलिस के अनुसार मऊ के एक प्रतिष्ठित परिवार के युवक की शादी दो साल पहले मंडुवाडीह क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान चिकित्सकों को एचआईवी संक्रमण का शक हुआ। जांच कराई गई तो वह एचआईवी पॉजिटीव निकला। इसके बाद युवती के परिवार ने बीमारी छिपाने का आरोप लगाते हुए शादी तोड़ दी और मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.