Varanasi News: एग्रो पार्क के पूर्व संरक्षक को उद्यमियों ने दी श्रद्धांजलि
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। करखियांव एग्रो पार्क एसोसिएशन के संरक्षक रहे स्व. राजेश अग्रवाल को शनिवार को उद्यमियों ने श्रद्धांजलि दी। करखियांव स्थित प्रशासनिक भवन में हुई श्रद्धाजंलि सभा में उद्यमियों के साथ ही यूपीसीडा के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। एग्रो पार्क वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने कहा कि राजेश अग्रवाल ने हमेशा उद्योग हितों के लिए कार्य किया। उनके नाम से एग्रो पार्क के प्रवेश मार्ग पर स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर कमल अग्रवाल, भरत केजरीवाल, शुभम अग्रवाल, मनीष लाठ, रवि गुप्ता, सन्तोष जायसवाल, बृजेश गुप्ता, राजेश सिंह, शंकर दयाल, आनंद जायसवाल, नितेश शाह, वीएन दुबे, रजनीश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.