Varanasi News: एक हफ्ते तेज बारिश के आसार कम
वाराणसी, अगस्त 22 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मानसून द्रोणिका का पश्चिम छोर सामान्य स्थान से उत्तर की ओर खिसक गया है। इसके चलते बनारस में 27 अगस्त तक तेज बारिश के आसार नहीं हैं। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबादी हो सकती है। शुक्रवार को पूरे दिन धूपछांव का माहौल बना रहा। इसके चलते तीसरे पहर बाद वातावरण में भारी उमस हावी हो गई। अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून द्रोणिका खिसकने से तेज बारिश के आसार कम हो गए हैं। आगे बूंदाबादी हो सकती है। इसके साथ ही उमस भी रहने का संकेत है। यह भी पढ़ें- UP Weather 21 August: दो दिन बारिश का यलो अलर्ट, पश्चिम में उमस से राहत तो पूर्वी यूपी में बाढ़ के हालात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.