Varanasi News: एक मिनट में नितिन चित, उदयवीर ने जीते 60 हजार
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- गौरा कला में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता Varanasi News: चिरईगांव, संवाद। गौरा कला गांव स्थित वीर लोरिक व्यायामशाला में सोमवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में कई पहलवानों ने ताल ठोके। अखाड़े में उनके दांव-पेच ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वाराणसी सहित कई स्थानों के 50 जोड़ी मल्लों का दमखम देख लोग अचंभित रह गए। गाजीपुर के उदयवीर ने दिल्ली के नितिन को महज एक मिनट में चित कर 60 हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीत ली। अहरक के आकाश ने दिल्ली के शिवम को निकास दांव से पटककर 50 हजार रुपये का इनाम जीता। वाराणसी के सचिन गिरि और भोपाल के अंकित के बीच 80 हजार का मुकाबला बराबरी पर छूटा। पहले मुकाबले में उदयवीर ने चपलता दिखाई। उन्होंने सधे पैर काट (सिंगल लेग अटैक) दांव से नितिन को असमान दिखाया। अहरक के अशोक ने मिर्जापुर के विपिन को सखी दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.