वाराणसी, नवम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। खेल निदेशालय की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 12 दिसंबर तक कानपुर में होगा। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की महिला फुटबॉल टीम भाग लेगी, जिसका चयन/ट्रायल्स सीधे मंडल स्तर पर दिनांक एक दिसंबर को अपराह्न 2 बजे डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...