वाराणसी, अगस्त 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नवापुरा (आदमपुर) में शुक्रवार देर रात साड़ी पर कढ़ाई करने वाले कारीगर 42 वर्षीय रवि चौहान उर्फ पप्पू के सिर पर पटिया पटककर हत्या कर दी गई। पटिया और ईंट के वार से दो अन्य जख्मी हो गए। घटना में पुलिस ने मोहल्ले के ही 28 वर्षीय मो. ताजिम को गिरफ्तार किया है। कत्ल के लिए इस्तेमाल पत्थर की बरामदगी के दौरान काशी स्टेशन के पास आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस की चलाई गोली से वह जख्मी हो गया। उसने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले पप्पू और अन्य दो ने उसके साथ मारपीट की थी। नवापुरा मोहल्ले में 42 वर्षीय रवि चौहान उर्फ पप्पू, 55 वर्षीय गणेशू कन्नौजिया और 60 वर्षीय अशोक पासवान उर्फ बाबाजी का मकान है। रवि चौहान साड़ी पर कढ़ाई करता था। जबकि गणेशू कपड़े प्रेस करता ह...