Varanasi News: एक करोड़ रुपए, पांच बीघा जमीन, सरकारी नौकरी सहित अन्य मांग पत्र सौंप कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया
वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: चिरईगांव । चौबेपुर थाना क्षेत्र के बार्थरा कला (टड़िया) गांव निवासी राजेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री रोशनी की मंगलवार सुबह सरैया विशुनपुरा में पूर्व प्रधान पप्पू मिश्रा के घर के सामने डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को रोककर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।रोशनी श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से विद्यालय जा रही थी। बिशनपुरा में पूर्व प्रधान पप्पू मिश्रा के घर के सामने पहुंचते ही वह डंपर की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से कुचल जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: डंपर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, शव रखकर सड़क जाम घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.