Varanasi News: एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का आरोप, हंगामा
वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में लकवा के मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगा है। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया। उनका कहना था कि एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने से रोगी की स्थिति बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत किया। हालांकि बाद में परिजनों ने समझौता कर लिया और पुलिस को लिखित दिया कि हमें कोई कार्रवाई नहीं करनी है।गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के घोघवा निवासी बालमुकुंद यादव लकवा (पैरालाइसिस) से पीड़ित है। परिजनों ने उन्हें 6 अगस्त को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुत्र मंगल यादव और भतीजा धनंजय यादव ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा कि एक महंगा इंजेक्शन है, उसे लगाने पर पैरालाइसिस बिलकुल ठीक हो जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों ने टेंस्टस 20 एमजी इंजेक्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.