वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम मुख्यालय में तैनात अधिशसी अभियंता की एक निदेशक के चालक से वेतन कटौती को लेकर विवाद हो गया। चालक और एक्सईएन में जमकर बहस हुई। बताया जाता है कि चालक ने एक्सईएन को अपशब्द बोले। विरोध करने पर उसने देख लेने की धमकी भी दी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वेतन के संबंध में चालक उनके पास आया था। उसकी समस्या सुनने के बाद समाधान करा दिया गया। वह नशे में था। बातचीत के समय वह ठीक से एक जगह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। चालक की शिकायत फर्म के प्रोपराइटर से की गई है। जानकारी के अनुसार वेतन कटने की शिकायत लेकर चालक एक्सईएन के पास पहुंचा था। उनमें बहस के चलते कार्यालय में काफी देर तक असहज स्थिति बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...