Varanasi News: एकल में सोनाली और डबल में देवांशी-श्रेया चैंपियन
वाराणसी, नवम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सोनाली ने बेहतरीन कट शॉट और रिबाउंड शॉट का प्रदर्शन करते हुए शनिवार को विकास इंटर कालेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सब जूनियर कैरम प्रतियोगिता में दीपा को तीन बोर्ड में 19-11 प्वाइंट से पराजित कर सिंगल का खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में सोनाली ने अंजली को और दीपा ने मानसी को पराजित किया था। युगल में देवांशी और श्रेया की जोड़ी ने अदिति और आरोही की जोड़ी को तीन बोर्ड में 25-9 प्वाइंट से पराजित कर चैंपियन बनी। इस मैच की खास बात यह रही कि देवांशी ने ब्लैक सेंचुरी लगाई। बालक सब जूनियर वर्ग में श्लोक ने विशाल को 24-8 प्वाइंट से हरा कर खिताब जीता। डबल्स में अविरल और अखिलेश की जोड़ी ने अंकित और योगेश की जोड़ी को 18-12 प्वाइंट से हरा कर खिताब जीता। सरिता दुबे निर्णायक थीं। डॉ आशा सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.