Varanasi News: एएनएम और स्टाफ नर्स की होगी विभागीय जांच
वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सीएचसी विरावकोट में जमीन पर प्रसव के मामले में अब एएनएम और स्टाफ नर्स के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने इसकी जांच एसीएमओ डॉ. एसएस कनौजिया को सौंपी है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। विदित हो कि विरावोट में एक महिला का जमीन पर प्रसव कराने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद एएनएम को निलंबित कर दिया गया है, इसके बाद उन्हें अराजीलाइन सीएचसी में अटैच कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.