वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पेयजल और सीवर पाइप में लीकेज या ब्लॉकेज का समय से पता न लगने से लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं होता है। लेकिन अब एआई रोबोट से समस्या की जड़ तक पहुंचना आसान हो गया है। जलकल विभाग ने जुलाई और अगस्त में एंडोबोट रोबोट के माध्यम से 149 लीकेज और ब्लॉकेज पकड़े हैं और उन्हें दूर किया है। ऐसे क्षेत्रों में जहां महीनों से दूषित पेयजल की शिकायतों का कारण नहीं मिल रहा था, वहां एंडोबोट ने कुछ समय में ही कारण ढूंढ़ लिया। जिससे अनावश्यक रूप से सड़क खोदने की जरूरत नहीं पड़ रही है। नई तकनीक की मदद से इन समस्याओं का समाधान जल्द संभव हो पा रहा है। रोबोट ने जो तस्वीरें भेजी हैं उनमें कई जगह बीचोंबीच पत्थर के टुकड़े अटके मिले हैं जिससे कई मोहल्लों में जलापूर्ति बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही थी।...