Varanasi News: ऋतेश्वर महाराज आज बनारस लॉन में देंगे आशीर्वचन
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। आनंदम् धाम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज शनिवार को दादूपुर स्थित बनारस लॉन में पहुंचेंगे। यहां 'सद्गुरु सानिध्य एवं आशीर्वाद महोत्सव' का आयोजन होने जा रहा है। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य पूर्व एमएलसी केदार नाथ सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, अजय सिंह बॉबी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता में दी। परेड कोठी-कैंट स्थित एक होटल में बातचीत में उन्होंने बताया कि ऋतेश्वर महाराज की कृपा से यह सत्संग हम सभी के जीवन में सद्बुद्धि, शांति, सदाचार और आध्यात्मिक उन्नति का स्रोत बनेगा। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म-जागरण का महापर्व है। आयोजन समिति ने बताया कि काशीवासी शाम 6 बजे से सपरिवार पधार सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.