वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी प्रबुद्ध महिला मंच की ओर से भेलूपुर स्थित होटल में पारंपरिक परिधानों और चूड़ियों की खनक के साथ तीज का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ मंच की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने किया। उन्होंने कजरी 'पिया घर नहीं नथनिया से बूंद टपके' गाकर समा बांध दिया। मंच की प्रतिभाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। प्रिया अग्रवाल व ममता जायसवाल की कजरी, अनिमा के गीत-शोभा कपूर का 'ऊंची नीची है डगरिया' पर मनमोहक नृत्य, ममता तिवारी व रेनू कैला की हास्य नाटिका ने खूब तालियां बटोरीं। रीता कश्यप, नीतू व छवि के फोक डांस और ऋचा के चुटकुलों ने माहौल को और रंगीन कर दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: प्रियंका बनीं वनिता मंडल की तीज क्वीन संचालन रेनू कैला ने किया। नूतन, चंद्रा, गीता, शालिनी, पूनम, संगीता अग्रवाल मौजूद...