Varanasi News: उल्फत बीबी के हाता में आज शब्बेदारी
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित उल्फत बीबी के हाता में मरहूम अली अब्बास टीटी के अजाखाने में बुधवार रात नौ बजे शब्बेदारी होगी। सोजखानी कासिम अली जानी करेंगे। जौनपुर के मौलाना सैयद सैफ आब्दी मजलिस को खिताब करेंगे। इस दरम्यान मजलिस दुलदुल, ताबूत और अलम का जुलूस निकलेगा। ऋषि बनारसी, नबील हैदर और जैन बनारसी पेशखानी करेंगे। पूरी रात शब्बेदारी में अंजुमन जुल्फेकारिया (जौनपुर), अंजुमन अब्बासिया (सादात, गाजीपुर) और शहर की अंजुमन हैदरी, अंजुमन आबादिया, अंजुमन जवादिया पितरकुंडा, अंजुमन कासिमिया अब्बासिया अंजुमन अजादारे हुसैनी और अंजुमन इमामिया अर्दली बाजार सीनाजनी और नौहा मातम करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.