वाराणसी, अगस्त 1 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी)। वाराणसी मंडल के उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत पिंडरा के पंचायत भवन एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। सुबह करीब 11 बजे पहुंचे उपनिदेशक ने पंचायत भवन और लाइब्रेरी की भव्यता एवं सुव्यवस्थित सजावट की सराहना करते हुए लाइब्रेरी को और समृद्ध बनाने के निर्देश दिए। पंचायत भवन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इसे सुंदर एवं स्वच्छ पंचायत भवन बताते हुए शासन स्तर पर इसकी रिपोर्ट भेजने की बात कही। इस दौरान एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह, ग्राम पंचायत सचिव चंदन कुमार पटेल, सचिन त्रिपाठी, ग्राम प्रधान कमलेश, प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता (रामू), विवेक गुप्ता तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: आवश्यक कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार कर...