वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। बरेका इंटर कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड पर गुरुवार से एमआरएम जिला फुटबॉल लीग शुरू हुई। उद्घाटन मैच फुटबॉल नर्सरी और सिगरा एफसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिगरा एफसी ने फुटबॉल नर्सरी को 1-0 से पराजित किया। मैच शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नगीना सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह तथा बरेका के पीआरओ राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वारामसी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मो. शाहिद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत भैरव दत्त और चितहर प्रसाद ने किया। इस मौके पर पंकज पांडेय, इशरत अली, मनमीत सिंह, विनोद कनौजिया आदि मौजूद रहे। संचालन राना अनवर ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...