वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। सामने घाट पुल पर गुरुवार को ई-रिक्शा सवार महिला श्रद्धालु को धक्का देकर गिराकर चेन लूटने के मामले में रामनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जानकारी दी। बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रघुनाथपुर (फूलपुर) निवासी पवन दुबे और गोगवा (जंसा) निवासी गौरव तिवारी हैं। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और लूटी गई चेन बरामद की गई है। आरोपियों ने सामने घाट पुल पर ई-रिक्शा में जा रही दक्षिण भारतीय श्रद्धालु महिला को धक्का देकर गिरा दिया और चेन लूटकर भागने लगे। लोगों ने पीछाकर दबोच लिया था। जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया था।आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे इसी तरह शहर में आकर मोटरसाइकिल से घूमते रहते है...