Varanasi News: ई-रिक्शा के पुराने कलर बार कोड निरस्त
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा संचालन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि काशी जोन में पंजीकृत ई-रिक्शा वाहनों पर लगे पुराने कलर बारकोड को निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा के तहत शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं जाम मुक्त बनाने के लिए ई-रिक्शा मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। इसके तहत काशी जोन को चार जोन लाल, पीला, नीला और हरा में बांटा गया है और रूट निर्धारित किए गए हैं। काशी जोन में कुल 15892 पंजीकृत ई-रिक्शा के सापेक्ष 9159 वाहनों पर कलर बारकोड लगाए गए थे। कई चालकों ने बार कोड गुम होने, चोरी होने या क्षतिग्रस्त होने का हवाला देकर दोबारा बारकोड मांग रहे हैं। जबकि चेकिंग के दौरान अधिकांश ई-रिक्शा पर बारकोड स्टीकर लगा ही नहीं मिल रहा है, जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.