वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में दूसरे बैच के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा। इसमें कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, नियम-कायदे और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों के सापेक्ष अब तक 34 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। शेष सीटों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया अभी जारी है। कार्यक्रम में डीन डॉ. संजय केस्कर की मौजूदगी में बेहतर अंक हासिल करने वाले तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...