Varanasi News: इलेक्ट्रिक डक्ट में लगी आग, घुटन से चार की तबीयत बिगड़ी
वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रामकटोरा रोड स्थित विराट कॉम्प्लेक्स के इलेक्ट्रिक डक्ट में गुरुवार रात करीब दो बजे शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इस दौरान एक फ्लैट में रहने वाले चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उनमें एक गर्भवती महिला भी थी। चेतगंज पुलिस ने सभी को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजवाया। हालत सामान्य होने पर सभी को छुट्टी दे दी गई। सात मंजिला कॉम्प्लेक्स में 42 फ्लैट हैं। पांचवें तल पर लिफ्ट के पास इलेक्ट्रिक डक्ट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय सभी लोग सो रहे थे। तेज धुआं भरने से सो रहे दम घुटा तो लोग जग गए। तत्काल बिजली काटकर भवन के फायर फाइटिंग सिस्टम से आग बुझाना शुरू किया। थोड़ी देर में अग्निशमन दल भी पहुंच गया। समय से आग बुझ गई। धुएं के कारण राजू गुजराती, आभा गुजराती और उनकी बहुओं-समृद्धि औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.