वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने दो अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही और अधिक पैसा वसूलने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत किया। लंका स्थित निजी अस्पताल में 28 वर्षीय नेहा पटेल का प्रसव हुआ था। उसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन रवींद्रपुरी स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहां महिला की मौत हो गई। आरोप हैं कि यहां देर तक इलाज की जानकारी नहीं दी गई और बाद में उनकी मौत की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- Varanasi News: महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप इस दौरान अनावश्यक बिल भी बनाया गया। वहीं लंका के अस्पताल में भी लापरवाही हुई। गलत ...