Varanasi News: इच्छाओं को रोकना ही तप : जैन मुनि
वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी। जैन समाज के दशलक्षण महापर्व उत्तम तप धर्म के सातवें दिन भेलूपुर स्थित जैन मंदिर में मांगलिक क्रियाएं हुईं। इस दौरान दशलक्षण विधान किया गया। शाम को आरती हुई। जैन मुनि भाव सागर महाराज के द्वारा ध्यान करवाया गया। इस दौरान सात उपवास करने वालों ने शास्त्र अर्पण किया। मुनि धर्म सागर महाराज ने कहा कि जो लोग व्रत, उपवास, साधना कर रहे हैं वह तप कर रहे हैं। मुनि भाव सागर महाराज ने कहा कि तपने से आत्मा शुद्ध होती है, इच्छाओं को रोकना तप है। आरसी जैन, राकेश जैन, प्रदीप चंद जैन, संजय जैन, सौरभ जैन, प्रवीण जैन, शोभा रानी जैन, अर्चना जैन आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Amroha News: दशलक्षण महापर्व : जिनेंद्र देव का महाभिषेक कर पूजा की यह भी पढ़ें- Deogarh News: धैर्य और संयम से ऊपर उठकर तपना, पुरुषार्थ करना ही त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.