Varanasi News: इंस्पेक्टर की बेटी से छेड़छाड़ में दो पर केस
वाराणसी, जुलाई 9 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। एक निरीक्षक की बेटी से छेड़खानी के आरोप में लंका पुलिस ने रैपिडो बाइक चालक और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रैपिडो चालक मऊ के नगवां (हलधरपुर) निवासी राहुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवती ने बुधवार को लंका के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। उसे पहुंचने में देरी हुई। लंका में इंतजार कर रहे इंस्पेक्टर पिता ने कारण पूछा। तब युवती ने आरोप लगाया कि चालक दूसरे रास्ते से होकर आया और पीछे-पीछे चल रहे उसके साथी ने अश्लील टिप्पणी की। इस पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।उधर, वायरल वीडियो में रैपिडो चालक और उसके साथी का दावा है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। बीच रास्ते रैपिडो चालक ने पार्सल लिया था। उसे लेने में देरी हुई। छेड़खानी का आरोप बेबुनियाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.