वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: सारनाथ। आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवती रविवार को देर रात आत्महत्या करने के लिए रेलवे पटरी पर लेट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद समझा बुझाकर घर भेज दिया। युवती के अनुसार भाई ने उसे इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोका था। इससे नाराज होकर वह जान देने के लिए वहां पहुंची थी। आशापुर चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय ने बताया कि सोमवार को रात 11.30 बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि आशापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक युवती आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटी है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हटाने लगी तो उसने ट्रैक को जोर से पकड़ लिया। उसे रेलवे ट्रैक से जबदस्ती हटाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि हवेलिया चौराहा के समीप एक होटल में काम करती है। चंद्रा चौराहा के पा...