Varanasi News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने में युवक जख्मी
वाराणसी, अक्टूबर 17 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफ़ॉर्म नम्बर-6 पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से उतरने में युवक गिरकर जख्मी हो गया। आरपीएफ और जीआरपी की मदद से युवक को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार के बक्सर निवासी 28 वर्षीय विनय सिंह अपने सहयोगी विक्रम के साथ बक्सर जाने वाली ट्रेन की जगह भूलवश वाराणसी-नेपालगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में बैठ गया। ट्रेन चलने के बाद उसे अपनी भूल का अहसास हुआ। उतरने की जल्दबाजी में वह नीचे कूद गया। इस दुर्घटना में उसका बायां पैर जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: महानगरी एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.