वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नरक चतुर्दशी, शनिवार को परंपरा का निर्वाह करते हुए आस्थावानों ने यमदीप का दान किया। साथ ही, रामभक्त श्रीहनुमान की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। संकटमोचन समेत शहर के सभी हनुमान मंदिरों में आस्थावानों की भारी भीड़ दिखी। हालांकि संकटमोचन मंदिर में हनुमान जयंती उत्सव रविवार को मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी को नरका चौदस और हनुमान जयंती के रूप में भी प्रतिष्ठा प्राप्त है। इस तिथि को छोटी दीपावली के रूप में भी मनाया गया। सायंकाल घर के बाहर कूड़े के ढेर (धूर) पर चार बत्तियों वाले दीपक जलाए गए। इसके बाद तेल की चार बातियों वाले दो-दो दीपक घर के मुख्य द्वार पर रखे गए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: घनश्यामपुर:धूमधाम से मनायी गयी यम दिवाली इसके पीछे मान्यता यह है कि स्थान चाहे कोई भी हो, शुभत...