Varanasi News: आसमान में छाई धुंध से बादलों का भ्रम
वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम में शनिवार को अचानक बदलाव महसूस हुआ। सुबह से सूर्यास्त तक छाई धुंध के चलते सूरज की तेजी गायब रही। धुंध के चलते लोगों में बादल छाने का भ्रम हो गया। किसानों की चिंता बढ़ गई। हालांकि, मौसम में इस बदलाव के बीच तापमान में विशेष कमी नहीं आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आसमान में बादल नहीं थे। धुंध के कारण बादल जैसा महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सुबह-सुबह कुहासा छाए रहने से मौसम में ठंडापन यह भी पढ़ें- Katihar News: मौसम साफ, दीपावली पर नहीं पड़ेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.