वाराणसी, जुलाई 4 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हिंदी के जिस माह की शुरुआत अच्छी बारिश के साथ होती रही हो, उसमें तीखी धूप कुआर का एहसास करा रही है जब बादलों की घेरबंदी से बाहर आने वाला सूरज प्रचंड ताप से जीवन को असहज बना देता है। शनिवार को पूरे दिन चिलचिलाती धूप और उमस से दिनचर्या प्रभावित हुई। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। रात के तापमान ने भी रिकार्ड बनाया, काशी की रात प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रही। यह भी पढ़ें- Amroha News: उमसभरी गर्मी ने सताया, दो दिन गरज-चमक संग हल्की बारिश के आसारगर्मी की स्थिति उमसभरी गर्मी का दौर फिलहाल जारी रहेगा। इसके प्रभाव से रविवार देर शाम या रात में चमक-गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि सात से 10 जुलाई के बीच तेज बारिश हो सकती है। 8 एवं 10 जुलाई को...