वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंन कानन की प्रभाती में शुक्रवार को युवा कलाकार आराधना विश्वकर्मा का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने भाग भैरवी में मध्यलय झपताल में पारंपरिक बंदिश 'मां शारदे विद्या...' का सरस गायन किया। इसके बाद तीनताल में निबद्ध बंदिश 'कैसी रे भलाई' के गायन से श्रोताओं को प्रभावित किया। समापन भजन से किया। उनके साथ तबला पर पंकज राय एवं संवादिनी पर रितिक शुक्ल ने संगत की। कलाकार को प्रमाणपत्र ग्रामीण बैंक के आरएम संजीव श्रीवास्तव एवं सजना ने प्रदान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...