वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी। यूपी कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए अंतिम वर्ष के पांच छात्र-छात्राओं का चयन वाइडस्प्रेड इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी के लखनऊ कार्यालय में पेरोल और सेल्स डेवलपमेंट विभाग में नियुक्ति मिली है। उन्हें 3.50 लाख से 4.20 लाख रुपये प्रतिवर्ष का वेतन पैकेज दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों में आयुषी गुप्ता, रिया सोनी, सुरभि सिंह, श्वेतांक मिश्रा और अभिषेक सिंह शामिल हैं। यह प्लेसमेंट अभियान संस्थान की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. गरिमा आनंद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संस्थान के निदेशक प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...