वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर कबीरचौरा स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने आयुर्वेद से 'स्वस्थ कल' का संकल्प लेते हुए स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण की शपथ ली। चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। वहीं ईश्वरगंगी आंगनवाड़ी केंद्र में जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम हुआ। इसमें 53 बच्चों का स्वर्णप्राशन संस्कार कराया गया। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों से तैयार होने वाले पोषण लड्डू की विधि और उपयोगिता बताई गई। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की दी जानकारी यह भी पढ़ें- Haldwani...