Varanasi News: आयुर्वेद अस्पताल में लैब बंद, पंचकर्म ठप
वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आयुर्वेद से इलाज कराने वाले मरीजों को बड़ा झटका लगा है। भदरासी स्थित आयुर्वेद अस्पताल में लैब बंद हो जाने से कई गंभीर रोगों की जांच नहीं हो पा रही है। पंचकर्म क्रिया भी ठप है, जिससे जोड़ों और कमर दर्द से पीड़ित मरीज इलाज नहीं करा पा रहे हैं। 50 बेड के इस अस्पताल में बजट के अभाव में अस्पताल प्रशासन कई दवाएं नहीं मंगा पा रहा है।पता चला है कि महज 2500 रुपये का इंडक्शन खराब होने के कारण पंचकर्म नहीं हो पा रहा है। आयुर्वेद अस्पताल में इस समय प्रतिदिन करीब 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को कई दवाएं नहीं मिल रही है। इसके साथ ही मधुमेह, लिवर सहित कई दवाओं की शॉर्टेज है। लैब बंद होने से सीबीसी, टाइफाइड, मलेरिया, यूरिन, लिवर, किडनी सहित अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.