वाराणसी, नवम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। स्वामी अतुलानंद रचना परिषद के संरक्षक, बीकानेर राजघराने के राजगुरु और पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी (निर्वाण पीठ) के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वोकानंद भारती का शुक्रवार रात्रि हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके ब्रह्मलीन होने से भारतीय सनातन और वैदिक परंपरा को अपूरणीय क्षति पहुंची है। स्वामी अतुलानंद रचना परिषद के सचिव राहुल सिंह ने उनके गोलोकगमन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे संस्था की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत के लिए बड़ी क्षति बताया है। परिषद के समस्त पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- नहीं रहे निर्माण पीठाधीश्वर विशोकानंद भारती यह भी पढ़ें- Haridwar News: आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद गिरि के निधन पर संत समाज में शोक...