Varanasi News: आईजीआरएस में लापरवाही पर नपे बड़ागांव थाना प्रभारी
वाराणसी, नवम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार देर शाम ट्रैफिक लाइन में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। अक्तूबर की प्रदेश की आईजीआरएस की रैंकिंग में अंतिम 10 थानों में शामिल बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह को फटकार लगाई और लाइन हाजिर कर दिया। सीपी ने स्पष्ट कहा कि थानाध्यक्ष पद पर वही अधिकारी बने रहेंगे, जो प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बेहतर परिणाम देंगे। सीपी ने कहा कि आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का तय समय में निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें। कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर फीडबैक अवश्य लें। 10 वर्ष से अधिक के कारावास से दंड वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.