वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बेहतर पुलिसिंग के लिए थाना चौक को आईएसओ प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। निर्धारित गुणवत्ता पर थर्ड पार्टी ऑडिट में खरा उतरने पर थाने को यह उपलब्धि मिली है। सीपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि लगातार तीन माह तक थर्ड पार्टी की ओर से विभिन्न बिंदुओं पर किए गए निरीक्षण में सेवाओं की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली पाए जाने के बाद यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि इसी गुणवत्ता को आधार बनाकर अन्य थानों को भी बेहतर मानकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके पूर्व पुलिस आयुक्त ने चौक थाने का निरीक्षण कर कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क एवं मिशन शक्ति केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिसकर्मियों को विद्यालयों, कोचिंग संस्...