Varanasi News: आईएमए भवन के नक्शे को निरस्त करने की मांग
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। वीडीए प्रशासन से आईएमए बनारस के नये भवन से संबंधित नक्शे को अस्वीकृत करने की मांग की गई है। मंगलवार को बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा को ज्ञापन सौंपा। इसके अनुसार आईएमए परिसर की जमीन पुरातत्व विभाग की है। उन्होंने नगर निगम के असेसमेंट रजिस्टर की नकल भी सौंपी है, जिसमें मकान नंबर सी-7/31 सेमेन्ट्री के तौर पर दर्ज है। नित्यानंद राय के अनुसार प्रयागराज में संस्कृति विभाग के अभिलेखागार में संरक्षित दस्तावेज भी साबित करते हैं कि आईएमए का इस जमीन पर कब्जा है। उन्होंने कहा कि वीडीए प्रशासन को तत्काल आईएमए का नक्शा निरस्त करना चाहिए और राष्ट्रीय महत्व के स्मारक पर इस कब्जे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Varanasi New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.