Varanasi News: आईएमए चुनाव : नामांकन की अंतिम तिथि आज
वाराणसी, नवम्बर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा के चुनाव के नामांकन के लिए अंतिम तिथि बुधवार है। अब तक अध्यक्ष निर्वाचित सहित अन्य पदों के लिए 207 फॉर्म खरीदे जा चुके हैं। 13 दिसंबर को लहुराबीर स्थित आईएमए परिसर में चुनाव होगा। अध्यक्ष सहित 109 पदों के लिए 16 से 22 नवंबर तक फॉर्म वितरण हुआ। वहीं 25 नवंबर को नामांकन की अंतिम तिथि होगी। निर्वाचन अधिकारी डॉ. अजीत सैगल ने कहा कि 25 नवंबर तक शाम पांच बजे नामांकन किया जा सकता है। 28 नवंबर की शाम पांच बजे तक नाम वापसी होगी, जबकि 30 नवंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.