Varanasi News: आईआईवीआर में आज से खेत बचाओ अभियान
वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: जक्खिनी, संवाद। कृषि मंत्रालय की पहल पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वावधान मे खेत बचाओ अभियान-रबी 22 अक्तूबर से शुरू होगा। यह 30 नवंबर तक चलेगा। इसमें भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) के वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधा संवाद होगा। रबी सीजन की फसलों, सब्जियों पर चर्चा की जाएगी। किसानों को उन्नत तकनीक, पौध प्रतिरक्षा उपाय, उन्नत बीज, संतुलित पोषण प्रबंधन, सिंचाई, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन तथा बाजारोन्मुख खेती के फायदे बताए जाएंगे। उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे उन्नत तकनीकों से उत्पादन लागत घटाएं और उत्पादकता बढ़ाएं। आईआईवीआर के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि किसानों को जैव उर्वरक, कीटनाशक, एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य उन्मुख तकनीक की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.