वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार के मामले में फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता ने बहस की। अभियोजन ने अपनी बहस में कहा कि वादी को घटना के बाद विवेचना के दौरान विवेचक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई गई तो पहचान की गई थी। घटना की रात तीनों आरोपियों की लोकेशन बीएचयू में पाई गई थी। इस बारे में गवाहों के बयान पत्रावली में है। पीड़िता के साथी के बयान में भी कहा गया है कि आरोपियों ने अश्लील हरकत की। अगली सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर की तिथि नियत की है। इस दौरान कोर्ट में तीनों आरोपी अपने अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, अजय सिंह, राजीव रंजन सिंह, कुंदन सिंह और संजीव चौबे के साथ उपस्थित थे। प्रकरण के अनुसार बी...