Varanasi News: आईआईटी बीएचयू का जूनियर लैब असिस्टेंट ठगी में फंसा
वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के बायो केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में जूनियर लैब असिस्टेंट दिनेश कुमार और उसकी पत्नी पर नौकरी दिलाने के नाम पर 20.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर उक्त दोनों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। हाई प्रोफाइल मामला होने के नाते पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के पहले छानबीन कर रही है। चितईपुर के सराय डंगरी कला निवासी अनिल पटेल ने सीपी से शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार सुसुवाही में रहने वाले जूनियर लैब असिस्टेंट दिनेश कुमार ने अनिल पटेल के भाई अजीत और भाभी प्रीति की बीएचयू में नौकरी लगवाने के लिए दो वर्ष पहले 20 लाख 50 हजार रुपये लिए। उसने अजीत और प्रीति को बीएचयू के डिप्टी रजिस्टार शिवकुमार त्रिपाठी के हस्ताक्षर वाला एक ज्वाइनिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.