वाराणसी, नवम्बर 26 -- मामले में बचाव पक्ष की दलीलें Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप मामले में बुधवार को आरोपियों के अधिवक्ताओं ने बहस की। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के जस्टिस कुलदीप सिंह ने इसे जारी रखते हुए अगली सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तारीख मुकर्रर की। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि मौके पर मौजूद पीड़िता के साथी के बयान विरोधाभासी हैं। उसके और पीड़िता के बयान में भी समानता नहीं दिखती है। सवाल उठाया कि दो नवंबर, 2023 की देर रात आईआईटी बीएचयू के सुनसान कैंपस में छात्रा अपने साथी के साथ क्या कर रही थी? कोर्ट में अधिवक्ता अजय सिंह और राजीव रंजन सिंह ने गैंगरेप में आरोपी कुणाल पांडेय एवं सक्षम पटेल का पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्त खड़े रहे। मामले में एक अन्य आरोपी आनंद उर...