वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में सोमवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता ने बहस पूरी की। अब बचाव पक्ष की ओर से बहस की जाएगी। अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी। सुनवाई के दौरान तीनों आरोपी अपने अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, अजय सिंह, राजीव रंजन सिंह, कुंदन सिंह और संजीव चौबे के साथ कोर्ट में उपस्थित थे। अभियोजन की ओर से बहस में कहा गया कि आरोपी का आवास बीएचयू से लगभग 21 किमी दूर है। बीएचयू परिसर से होकर न तो उनके घर जाने का यह मार्ग हैं और न ही आम रास्ता है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: आईआईटी छात्रा से गैंगरेप में आज सुनवाई आधी रात के बाद घटनास्थल जाना स्पष्ट साक्ष्य है। ज्ञात है कि घटना बीएचयू परिसर में 2 नवंबर...