Varanasi News: आइसार्क की पादप एवं मृदा प्रयोगशाला वैश्विक सदस्य बनी
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) की पादप एवं मृदा प्रयोगशाला वैश्विक मृदा प्रयोगशाला नेटवर्क (ग्लोसोलन) की सदस्य बन गई। इस सदस्यता से प्रयोगशाला को दुनियाभर की मृदा प्रयोगशालाओं के साथ तकनीकी जानकारी और अनुभव साझा करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित मानकों के अनुरूप अपनी विश्लेषण प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के अवसर मिलेंगे। प्रयोगशाला के प्रमुख डॉ. एंथनी फुलफोर्ड एवं डॉ. देबब्रत नाथ ने बताया कि वैश्विक मृदा प्रयोगशाला नेटवर्क की शुरुआत नवंबर 2017 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन की वैश्विक मृदा साझेदारी (जीएसपी) के तहत की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.